लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। मजिस्ट्रेट की बेटी से गैंगरेप में पकड़े जाने का भय दिखाकर कथित सब इंस्पेक्टर ने महिला से ठगी की। साइबर जालसाजों ने पुलिसकर्मी और बैंककर्मी बनकर महिला समेत चार लोगों से 4.08 लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर ठगी के यह मामले कृष्णानगर, अलीगंज, कैंट और गाजीपुर के हैं। अलीगंज सेक्टर-बी निवासी स्वप्निल पांडेय ने बताया कि 23 फरवरी को मां के पास एक कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को सब इंस्पेक्टर विजय कुमार बताया। कहा कि आपका बेटा और उसका दोस्त मजिस्ट्रेट की बेटी के साथ गैंगरेप में फंसा हुआ है। आरोपी ने जेल भेजने की धमकी देकर डराया। उसके बाद कई खातों में 81 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। वहीं, कृष्णानगर के कनौसी स्थित खुशी विहार निवासी सतिंदर पाल सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को साइबर जालसाज ने खाते से 60 हजार रुपये पार कर दिए। उधर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.