कानपुर, मार्च 22 -- कल्याणपुर निवासी बुजर्ग ने महिला समेत चार लोगों पर अपनी 19 वर्षीय पौत्री को अगवा करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग ने बताया कि बीते 18 मार्च को चंदेल मार्केट के पास से उनकी पौत्री को बिल्हौर निवासी अंकित, ताराशंकर और नई दिल्ली निवासी गुड़िया उर्फ वर्षा और विपिन ने बहला फुसला कर अगवा कर लिया। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उनकी पौत्री को शादी के लिए या फिर किसी अनैतिक कार्य के लिए अगवा किया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में नामजद तहरीर दी थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...