मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में एक महिला ने मारपीट कर उसके कान की बाली व सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया। इसमें एक महिला समेत चार को नामजद किया है। पीड़िता सिल्फन खातून ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी मो. मोकिम, मो. फिरोज, सदीक मियां और सैरुन खातून कभी अमरूद, बकरी तो कभी बिजली को लेकर बार-बार गाली गलौज करते हैं। मना किया तो सभी ने मारपीट कर बाली और चेन छीन ली। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.