गोरखपुर, जून 14 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राखूखोर टोला पुरराहियाँ गांव में घर से जुड़े विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लक्ष्मीना देवी ने बताया कि शाम करीब 8:30 बजे गांव के ही शेषमणि यादव,अजीत यादव, विद्या देवी और सविता यादव के साथ घर को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान चारों लोग गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिए और मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में लक्ष्मीना देवी और खुशबून देवी घायल हो गईं। लक्ष्मीना देवी की आंख पर सूजन और कालापन आ गया, जबकि खुशबून देवी की गर्दन और बांह में चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...