बागपत, अप्रैल 30 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, एक अन्य आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। सरूरपुर कलां गांव निवासी डालचंद ने बताया कि मंगलवार रात उसका दूसरे नंबर का बेटा मोनू अपने दो साल के बेटे को घर के बाहर चारपाई पर बैठकर खिला रहा था। यह भी पढ़ें- मामा की हत्या के तीन आरोपियों को पकड़ा, भेजा जेल तभी पड़ोसी राजेश पक्ष के लोग शराब पीकर गाली-गलौज करने लगे थे। उसके बेटे मोनू ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो उसके साथ गाली-गलौज की ग...