लखीमपुरखीरी, मई 1 -- 21 अप्रैल को मुन्नापुरवा में लगी आग के पीड़ितों को महिला शक्ति सीएलएफ की ओर से खाद्यान्न सामग्री बांटी गई। समूह अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने अन्य पदाधिकारियों के साथ गांव जाकर प्रभावित परिवारों को सामग्री दी। मझगईं थाना क्षेत्र के छेदुई पतिया के गांव मुन्नापुरवा में 21 अप्रैल को लगी में 28 घर जल गए थे। आग से पंद्रह लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ था। हादसे में एक युवक भी झुलस गया था। आग में अपना सब कुछ गंवाने वाले परिवारों को रोजमर्रा की चीजों की दिक्कत हो गई है। इसी वजह से महिला समूह ने उनको चावल, आटा, दाल, तेल, मसाला, आलू आदि की सामग्री की किटें बनाकर अग्निपीड़ितों को बांटी। इस दौरान सीएलएफ सचिव बिटोला यादव, कोषाध्यक्ष रितु मौर्य और सुनीता भारती समेत समूह की अन्य सदस्य मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.