रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ वार्ड 24 अंतर्गत सीआईसी बस्ती की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कार्यपालक पदाधिकारी मो. अजमल हुसैन से मिला। इस दौरान सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही समूह की दीदी की ओर से एनयूएलएम-डे-जय योजना के तहत बैंक लिंकेज से प्राप्त लोन से घी, रागी आटा से विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट बिस्कुट , लड्डू , निमकी, केक आदि बनाए गए सामग्री की जानकारी दी। बताया कि सभी प्रोडेक्ट को स्थानीय बाजार में बेचा जा रहा है। जिस हम सभी अच्छी मुनाफा भी कमा रहे हैं। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी के कार्यों का सराहना किया। साथ ही योजना को और रफ्तान देने का निर्देश दिया। इसमें हरसंभव सहयोग की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...