मुरादाबाद, जनवरी 8 -- स्वतः रोजगार के लिए समूह के गठन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। जालौन से आई टीम ने जनपद के आठ गांवों में कैंप लगा दिया। 15 -15 दिन टीमें इन गांवों में रहेगी और घर-घर से महिलाओं को समूह में जोडा जाएगा। उपायुक्त स्वतः रोजगार आरपी भगत ने बताया कि पहले चरण में ठाकुरद्वारा ब्लॉक के सरकड़ा परम, मुंढा पांडे क्षेत्र के वीरपुरथान, दौलारी डिलारी के सरदारपुर, फरीदपुर कासम, कुंदरकी के नौसेना शेखपुरा तथा भगतपुर टांडा के सिकमपुर पांडे और दांडी दुर्जन गांव को चुना गया है। 15 दिन बाद दूसरे गांव की सूची जारी होगी। टीम की सदस्य महिलाओं से मिलकर उन्हें समूह से जोड़ेंगी और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.