महिला समूह की पांच कंपनियों का कारोबार साढ़े पांच हजार करोड़ के पार
लखनऊ, अगस्त 24 -- यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला समूहों की पांच कंपनियों ने वर्ष 2019 से अब तक करीब 5,716.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इन कंपनियों से 3.88 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। दुग्ध उत्पादन और उसके संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण और विपणन तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार दिया है। महिला दुग्ध उत्पादक कंपनियां इस समय प्रतिदिन करीब 12.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रही हैं। यह भी पढ़ें- आजीविका मिशन से महिलाओं को आर्थिक मजबूतीमहिलाओं की भागीदारी इन महिला कारोबारियों का नेटवर्क 31 जिलों के 6,603 गांवों तक पहुंच चुका है, जिसे और विस्तार देने की योजना है। महिलाओं को केवल स्वयं सहायता समूहों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें कारोबार और कंपनी संचालन से जोड़ने का असर अब गांवों में साफ दिखाई द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.