हरदोई, मार्च 9 -- हरदोई। जिले के 410 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश कोष (सीएलएफ) में छह करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इससे समूहों को रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बताया कि समूहों को ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रति समूह एक लाख 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। इससे समूह बड़े पैमाने पर अपने उत्पाद को बनाकर उसकी बिक्री कर सकेंगे। हरपालपुर में 40, कछौना में सात, माधौगंज में 30, संडीला में 27, शाहाबाद में 45, सुरसा में 79, टड़ियांवा में 24 समेत कई अन्य ब्लाकों के समूहों को लाभांवित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...