महिला समिति बोकारो का वार्षिकोत्सव संपन्न
बोकारो, जून 11 -- महिला समिति बोकारो का वार्षिकोत्सव बीएसएल के मानव संसाधन विभाग के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक, डीआईजी (सीआईएसएफ) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व अतिथि भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत महिला समिति की सदस्याओं की ओर से पौधा, पुष्पगुच्छ व गुलाब भेंट कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
समिति की गतिविधियाँ महिला समिति बोकारो की अध्यक्ष शुभम रंजन ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए समिति द्वारा समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे विविध कार्यों एवं योगदानों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार ने किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.