प्रयागराज, मई 22 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण समिति की ओर से 51 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष वंदना अग्रवाल ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इस दौरान महिला कल्याण समिति की उपाध्यक्ष गुलशन वारिस, प्रज्ञा दीपक कुमार, वंदना सिंह, सचिव निहारिका सिंह, कोषाध्यक्ष अनुश्री आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...