दरभंगा, मई 24 -- विकास कुमार,कमतौल। कमतौल मारवाड़ी महिला समिति के छठे स्थापना दिवस पर शनिवार को कमतौल कोठी में प्याऊ शिविर लगाया गया। भीषण गर्मी में लोगों के बीच ठंडा पानी, सत्तू व कच्चे आम का शरबत वितरित किया गया। शिविर में समिति की अध्यक्ष ममता लिल्हा, सचिव सीमा लिल्हा, मंजू लिल्हा व राशी लिल्हा मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...