झांसी, मार्च 2 -- ब्राहृमण महिला समिति ने सुनीता शर्मा के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से फाग महोत्सव मनाया। फाग महोत्सव में वृन्दावन से आयी रासलीला मण्डली के साथ महिलाओं ने गोपियां बन खेली फूलों की होली और होली के भक्ति गीतों पर झूमी। भक्ति और रंगों के उल्लास में डूबा नजर आया। शुरुआत में भगवान श्रीकृष्ण संग राधा का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। महिला सदस्यों ने परंपरा के अनुसार अबीर-गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। ढोलक की थाप पर फाग के गीत गाए गए, जिस पर महिलाएं जमकर झूमती नजर आईं। इस दौरान ममता पचौरी सुनीता, दीक्षित, अनामिका दीक्षित, कविता मिश्रा, मुक्ता शर्मा प्रतिभा दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.