देहरादून, मई 8 -- देहरादून। चंपावत में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जनवादी महिला समिति ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समिति ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल तकनीकी जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। आरोप लगाया कि पुलिस सत्ता के दबाव में आकर मामले को रफा दफा कर रही है। मौके पर दमयन्ती नेगी, उमा नौटियाल, माला गुरूंग, नुरैशा अंसारी, कुसुम नौडियाल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चंपावत की सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया : डॉ. गोगी यह भी पढ़ें- सपा ने उत्तराखंड सरकार पर बोला हमला यह भी पढ़ें- चंपावत की घटना के विरोध में दून में कांग्रे...