सराईकेला, जून 3 -- खरसावां। खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरुनियां गांव में महिला समितियों ने गांव को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने की दिशा में पहल की है। नशे के बढ़ते चलन और उसके घातक दुष्परिणामों को देखते हुए बैठक की। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। चिंता व्यक्त करते कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण कई हंसते-खेलते परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो रहे हैं। गांव के छोटे-छोटे बच्चे भी बीड़ी, सिगरेट, गांजा और खैनी जैसी जानलेवा नशीली वस्तुओं के आदी होते जा रहे हैं। बैठक के बाद महिलाओं और बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। यह भी पढ़ें- पुरुनियां को नशामुक्त बनाने के लिए एकजुट हुईं महिलाएं, बच्चों के साथ मिलकर लिया सामूहिक संकल्प लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान महिला समि...