संभल, जून 27 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राजेश कुमारी यादव को महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी नेता उमेश चंद्र दिवाकर के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर राजेश कुमारी यादव का स्वागत किया। यादव ने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। यह भी पढ़ें- महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनने पर राजेश कुमारी यादव का भव्य स्वागत उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एव...