मैनपुरी, जून 8 -- सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर महिला सभा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर महिला संगठन को मजबूत बनाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में वोटर लिस्ट का बूथों से मिलान करेंगे। इसके अलावा नए महिला सदस्य जोड़ने का अभियान चलेगा साथ ही पीडीए परिचर्चा के आयोजन फिर से किए जाएंगे। बैठक में महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी ने कहा कि महिला संगठन 2027 के चुनाव में मैनपुरी की सभी चारों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बार चारों ही सीटें जीतने का लक्ष्य महिला सभा ने निर्धारित किया है। इसके लिए महिला संगठन को विस्तार दिया जाएगा। नए सदस्य जोड़े जाएंगे। पीडीए परिचर्चा के दौरान अखिलेश सरकार की नीतियों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.