जौनपुर, मार्च 13 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। दलित महिला सभासद के साथ कथित अभद्रता और उनके परिजनों की पिटाई के मामले को लेकर मामला लगातार चर्चा में है। इस प्रकरण को लेकर बार एसोसिएशन, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि अलग-अलग समय पर पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केराकत के नालापार वार्ड की सभासद मंजू देवी ने घटना का वीडियो दिखाते हुए आरोप लगाया था कि चार मार्च को होली के दिन एक विवाद की गलत सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंची। उनका आरोप है कि बिना जांच-पड़ताल किए पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें और उनके परिजनों को बिना किसी अपराध के रात भर कोतवाली में बैठाए रखा गया। मामले को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, सपा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.