लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ पड़ोसी युवक ने दबंगई की सारी हदें पार कर दीं। पहले दुकान पर आकर हंगामा किया। भागती महिला को सड़क पर गिरा दिया। कुर्ता फाड़ दिया। रात के दो बजे घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया। महिला डर के मारे अपना घर छोड़कर मकान मालिक के यहां भाग गई और पूरी रात दहशत में बिताई। पुलिस ने आरोपित युवक और उसकी दो बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब नौ बजे मोहल्ले के गोविंद नामक युवक ने पीड़िता की सब्जी की दुकान पर आकर दबंगई शुरू कर दी। जब सब्जी खरीद रहे ग्राहकों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपित उनसे भी उलझ गया। माहौल इतना भयावह हो गया कि पीड़िता महिला जान बचाकर वहां से भाग निकली।आरोप ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.