बिजनौर, मार्च 14 -- नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सफाई मित्रो की स्वास्थ्य जांच कराई गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला सफाई मित्रो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन इंजीनियर मुअज्ज़म अहमद तथा अधिशासी अधिकारी प्रिंस कुमार के निर्देश पर पालिका के महिला सफाई मित्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कुशल चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परीक्षण किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी तथा स्वच्छ भारत मिशन लिपिक आकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.