मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर के सिविल लाइन स्थित सिटी क्लब में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की ओर से नारी लीड्स स्वच्छता पहल के तहत नगर की साफ सफाई में विशेष योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य नीम प्रभात उपस्थित रहीं। कार्यम में आठ मार्च से चौदह मार्च तक चलने वाले नारी लीड्स स्वच्छता पहल के तहत महिला सफाई मित्रों के नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया। महिला मित्र सुरक्षा के तहत महिला सफाई मित्रों का चिकित्सीय जांच किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के नेतृत्व में सफाई को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अभियान में शहर की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने ...