कौशाम्बी, जनवरी 31 -- नगर पंचायत अजुहा स्थित रैन बसेरे में शनिवार को महिला सफाई कर्मी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मी निर्मला देवी पत्नी स्व. शिवचरण ने 31 वर्ष तीन माह और नौ दिन तक पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ नगर पंचायत में अपनी सेवाएं दीं। शनिवार को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर वह सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा एवं अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों ने निर्मला देवी को माला, फूल व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.