दुमका, मार्च 14 -- महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व किट देकर किया सम्मानित जरमुंडी, प्रतिनिधि।बासुकीनाथ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को नारी लीड स्वच्छता अभियान के तहत महिला सफाई कर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नपं सफाई कर्मियों के समर्पण और योगदान को सम्मानित किया गया। बासुकीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सार्जेंट मरांडी ने महिला सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।मौके पर महिलाओं की सामाजिक और प्रशासनिक भूमिकाओं पर जोर दिया गया। इस अवसर पर नपं के पदाधिकारियों ने महिला कर्मियों के अथक परिश्रम की सराहना की और उन्हें समाज का अभिन्न अंग बताया। कहा कि नगर पंचायत की महिला सफाईकर्मी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करती हैं। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.