महिला सफाई कर्मचारी ने अन्य कर्मचारियों पर छेड़खानी का लगाया आरोप
अयोध्या, जून 4 -- अयोध्या/भदरसा संवाददाता। अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी कार्यालय में काम करने वाली आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग में काम करने वाले अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर थाना पूराकलंदर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि उसने अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना की शिकायत कार्यालय के अधिकारी से किया था। लेकिन उन्होंने इस मामले को टाल दिया। जब दोबारा उसके साथ वहीं हरकत हुई तो वह अपनी शिकायत लेकर थाने पर पहुंची। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया व महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। पूराकलंदर थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.