महिला सफाई कर्मचारी को किया निलंबित
अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। गंगीरी ब्लाक के गांव राजमऊ में तैनात महिला सफाई कर्मचारी पूजा देवी को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ यतेंद्र कुमार ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आती हैं और अपने स्थान पर प्राइवेट कर्मचारी से काम कराती हैं। खंड प्रेरक प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया था, जिसमें सफाई कर्मचारी पूजा अनुपस्थित मिली थीं। जिसके बाद निलंबित कर दिया गया है। एक माह के भीतर आख्या मांगी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.