अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के नगर निगम की दो महिला कर्मचारी द्वारा एक अधेड़ को चप्पल से मारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने छेड़छाड़ करने के बाद यह रुख अख्तियार किया। हालांकि वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि राम की पैड़ी क्षेत्र में आए दिन अधेड़ उनके साथ छेड़खानी करता था बावजूद इसके वह उसे नजरअंदाज करती रहीं। लेकिन रविवार की शाम शराब के नशे में अधेड़ ने छेड़खानी तेज कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद महिलाओं ने चप्पल निकाल कर नशेड़ी को मारना शुरू कर दिया।वीडियो में महिलाएं लगातार 36 सेकंड नशेड़ी को चप्पलों से मारते दिखाई दे रही है। हालांकि इस बीच कुछ लोग बीच बचाव में भी शामिल हुए इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। स्व...