देवरिया, फरवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। घर से बाहर निकली महिला सफाई कर्मी पर कुत्तों के झुड ने हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। खुखुंदू गांव के उत्तर टोला की रहने वाली नूरजहां खातून (55) पत्नी मैनुद्दीन सफाई कर्मी कर्मचारी हैं। मंगलवार की सुबह अपने निजी कार्य से घर के बाहर निकली थी। इसी बीच वहां कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। हमले से महिला गिर गई और कुत्तों ने काटना शुरु कर दिया। कुत्तों के काटने से वह लहुलूहान हो गई। कुत्तों ने महिला के हाथ से मांस निकाल लिया। महिला के शोर करने पर आसपास के लोग पहुंचे तो कुत्ते वहां से भागे। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.