महिला सफाईकर्मी की फर्श पर गिरने से मौत
रांची, जून 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के महरु गांव स्थित फन स्पॉट वाटर पार्क में कार्यरत 45 वर्षीय सफाईकर्मी शांता देवी की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शांता देवी महरु गांव की निवासी थीं। मृतका के छोटे भाई सचिन कुमार ने बेड़ो थाना में लिखित सूचना दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि पार्क में सफाई कार्य के दौरान शांता देवी फिसलकर गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वे परिजनों के साथ बेड़ो पहुंचे। वहां पता चला कि उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बेड़ो थाना के एसआई शौकत अली अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.