जामताड़ा, दिसम्बर 18 -- महिला सदस्यों को संगठनात्मक कार्यों व सामाजिक दायित्वों की मिली जानकारी जामताड़ा प्रतिनिधि। आदिवासी महिला कल्याण फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को देवी भारती भवन में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से महिला सदस्य शामिल हुईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव और प्रखंड स्तर पर कार्यरत महिला सदस्यों को संगठनात्मक कार्यों, सामाजिक दायित्वों एवं महिला कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी देना था। वहीं प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं की भागीदारी को मजबूत बनाने तथा समाज में उनकी भूमिका को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिले से वीरू मुर्मू, शिबू सोरेन एवं अनीता हेंब्रम ने भाग लिया। इनके अलावा जिले के सभी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.