मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। यह भर्ती प्रक्रिया आरएम ऑफिस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चली। इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित महिलाओं परिचालकों को प्रति किलोमीटर 2.16 रुपये के पारिश्रमिक दिया जाएगा। पीतलनगरी स्थित आरएम ऑफिस में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कुल 247 महिलाओं ने आवेदन पत्र जमा किए। परिवहन निगम में महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। आरएम अनुराग यादव ने बताया कि इस प्रकार की पहल से न केवल महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार मिलेगा, बल्कि परिवहन सेवाओं में भी बेहतर समावेशिता सुनिश्चित होगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निग...