सासाराम, मार्च 8 -- पेज चार सासाराम, नगर संवाददाता। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने अध्यक्षता तथा सत्यनारायण स्वामी, मधु कुमारी, मधुमिता कुमारी ने बेदा सासाराम में आयोजित कार्यक्रम का संचालन कीं। मुख्य अतिथि सीनियर डिप्टी कलेक्टर ओम प्रकाश लाल, जिला पार्षद राजपुर रेशमा देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रमिला सिंह, डॉ. पूजा कुमारी, मधु गुप्ता ने उद्घाटन किया। समिति द्वारा महिलाओं को बुके, कलम, फूल माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। महिलाओं द्वारा नृत्य संगीत अन्य आकर्षक गेमों का आयोजन किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को सम्मानित किया गया। मौके पर दीपा गुप्ता,अंजू यादव, मुन्नी कुमारी, आरती देवी, रानी,संध...