सिद्धार्थ, मार्च 14 -- सकारपार। आम आदमी पार्टी की ओर से कोटिया पांडेय गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को उचित सम्मान और शिक्षा का अधिकार है। ऐसे में आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी महिलाओं के सम्मान हेतु सदैव काम कर रही है और करती रहेगी। कृष्ण गोपाल चौधरी, यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, विपिन कुमार तिवारी, जिला प्रभारी अजय मिश्रा, इमरान, जलाल अहमद, उमेश चंद्र, वरुण आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...