अररिया, जून 8 -- अररिया, संवाददाता सुनने में भले अटपटा या अजीब लगे लेकिन दावा यही किया जा रहा है कि जिले के बकरीद के अवकाश के दिन भी महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जीविका कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को भी जिले के सभी नौ प्रखंडों में महिला संवाद रथ का भ्रमण जारी रहा और कुल 36 स्थानों पर महिला संवाद का आयोजन किया गया। बताया गया कि शनिवार को 51वें दिन आयोजित कार्यक्रम में 7123 महिलाओं की भागीदारी रही। उपस्थित महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। योजनाओं से लाभ लेने की प्रक्रिया को समझा। साथ ही समाज और अपने क्षेत्र की बेहतरी और विकास के लिए अपने सुझाव दिए। खुल कर अपनी आकांक्षाएं व्यक्त कीं। बताया गया है कि महिलाओं को अब ये समझ में आने लगा है कि ये कार्यक्रम उनके लिए क्यों और कितन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.