महिला संबंधी लंबित विवेचनाओं की हुई समीक्षा गोष्ठी
संतकबीरनगर, मई 23 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने महिला संबंधी लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में शुक्रवार को समीक्षा गोष्ठी की। इसमें सर्किल खलीलाबाद के थाना कोतवाली खलीलाबाद, थाना दुधारा, महिला थाने के सभी विवेचकों के साथ पुलिस कार्यालय में बैठक की।गोष्ठी के दौरान महिला अपराधों से संबंधित लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। निर्देशित किया गया कि महिला उत्पीड़न, दहेज, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध, अन्य महिला संबंधी मामलों में विवेचना को संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं तत्परता के साथ संपादित किया जाए तथा साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन कर विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.