सोनभद्र, मई 28 -- सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बसकटवा मोड़ के पास से आरोपी सुनील कुमार निवासी सलखन, बरवा टोला थाना चोपन को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...