फतेहपुर, जून 24 -- फतेहपुर, संवाददाता। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि महिला संबंधी अपराध को लेकर अभियोजन तेज पैरवी करें, अभियोजन अधिकारी और विवेचक आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अदालतों में साक्ष्यों एवं गवाहों को पेश करें जिससे दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके। यह बातें उन्होंने बुधवार को अभियोजन कार्यों की समीक्षा के दौरान कहीं। यह भी पढ़ें- अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बलमहिला अपराध पर ध्यान डीएम ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। कहा कि सामाजिक वानिकी , खाद्य सुरक्षा, बाट माप विभाग, जिला पूर्ति से संबंधित वादों को चिन्हित कर लोकअदालत में निस्तारण कराए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि अभियुक्...