महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरतें : एसपी
कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर, संवाददाता एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान विभिन्न शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया। निर्देश दिया कि प्रत्येक शाखा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करे। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की हिदायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.