गाजीपुर, मार्च 16 -- गाजीपुर। पुलिस लाइन में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अपराध की समीक्षा की। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि महिला संबंधी अपराधों को लेकर संवेदनशील रहें और कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में एसपी ने थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया। साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कन्ट्रोल रूम स्थापित करने, पुलिस बीट प्रणाली को मजबूत करने को कहा। आईजीआरएस की शिकायतों को गंभीरता से लेकर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण को कहा। बैठक ...