आजमगढ़, दिसम्बर 23 -- आजमगढ़। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार की शाम कार्यालय में अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव, संगठित अपराध, माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई, सूचनाओं पर पुलिस रिस्पांस, जनसुनवाई और प्रशासनिक बिंदुओं की समीक्षा की। मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ग्रामीण चिराग जैन, एसपी बलिया ओमवीर सिंह, एसपी मऊ इला मारन जी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...