महिला संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार
उरई, अगस्त 4 -- कुठौंद। संवाददाता थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम बरियापुर निवासी 48 वर्षीय महिला सुनीता देवी बीते 2 अगस्त 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों के अनुसार वृद्ध महिला खेत पर गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका।परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाना कुठौंद पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन कराने की मांग की है। लापता महिला की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.