महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी, हालत गंभीर
सुल्तानपुर, जून 23 -- कुड़वार, संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदापुर मजरे कोटा गांव में मंगलवार शाम एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।गांव निवासी कैलाश नाथ तिवारी की पत्नी उर्मिला (52) मंगलवार शाम लगभग 7 बजे अचानक आग की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. यहिया खान ने बताया कि महिला करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुकी है, जिसके चलते उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.