ललितपुर, अप्रैल 12 -- ललितपुर। जिला अस्पताल के पास एक महिला के साथ टप्पेबाजी के मामले में पुलिस दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी के फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गयी है। इस मामले को लेकर तालबेहट की सिविल लाइन निवासी गुड्डी पत्नी पंचम सिंह यादव ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर दो अज्ञात बदमाशों पर नशीला पदार्थ खिलाने और बेहोशी की अवस्था में आभूषण ले जाने का आरोप लगाया था। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन तेज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.