सिमडेगा, मई 26 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारिता समिति लिमिटेड द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर कार्य हेतु महिला कैडर की नियुक्ति के लिये परीक्षा का आयोजन किया गया। ठेठईटांगर, जोराम एवं रेंगारी संकुल क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई थी। परीक्षा में कुल 36 अभ्यथियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को सफल बनाने में बीपीएम संदीप कुमार, ठेठईटांगर, जोराम और रेंगारिह संकुल के कर्मियों ने अहम योगदान दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...