महिला श्रम बल भागीदारी दर में राष्ट्रीय औसत से आगे झारखंड
धनबाद, मार्च 29 -- महिला श्रम बल भागीदारी दर में राष्ट्रीय औसत से आगे झारखंड है। महिला श्रम बल भागीदारी का राष्ट्रीय औसत 31.7% है। वहीं झारखंड का प्रतिशत 35.8 है। यानी झारखंड में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी संतोषजनक है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों में इस बात का खुलासा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों में महिलाएं श्रम बल भागीदारी में औसतन आगे हैं। यूपी, बंगाल और बिहार से आगे झारखंड की महिलाएं हैं। वैसे हिमाचल 56.2% के साथ पहले, 49.9% के साथ अरुणाचल प्रदेश दूसरे और 46.1% के साथ छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर है। वहीं उत्तर प्रदेश 25.2, पश्चिम बंगाल 31.7 एवं बिहार 20.3 प्रतिशत है। ये आंकड़े श्रम संहिता और सामाजिक सुरक्षा आदि को लेकर महत्वपूर्ण हैं। महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार, कल्याण और बाजार से जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.