सोनभद्र, मार्च 13 -- अनपरा,संवाददाता। महिला अधिकार सप्ताह मना रहे भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उप श्रमायुक्त पिपरी को ज्ञापन सौंपकर महिला श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके हितों से संबंधित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया ।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यस्थलों पर महिला श्रमिकों को समान वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण, अलग शौचालय, पेयजल, विश्राम कक्ष, मातृत्व लाभ तथा यौन उत्पीड़न से सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने की मांग की। असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत महिला श्रमिकों के लिए भी आवश्यक सुरक्षा एवं कल्याणकारी व्यवस्थाएं लागू करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दशाराम यादव , जिला मंत्री लल्ला प्रसाद शुक्ल , दुर्गविजय मिश्र , रमेश सिंह , अद्या प्रसाद द्विवेद...