चाईबासा, अप्रैल 13 -- गुवा, संवाददाता। झारखंड महिला श्रमिक संघ यूनियन की विशेष बैठक सोमवार को हुई। इसमें महिला श्रमिकों की अनदेखी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गुवा सेल प्रबंधन एवं ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण महिला श्रमिकों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेल प्रबंधन द्वारा किसी भी कार्य योजना या प्रस्ताव में महिलाओं की भागीदारी को महत्व नहीं दिया जाता, जबकि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद महिला श्रमिकों को कार्यस्थल पर उचित अवसर नहीं मिल रहा है, जो चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बहस में अर्चना सर्वश्रेष्ठ वक्ता महिला श्रमिक संघ की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.