मिर्जापुर, मार्च 18 -- हलिया। महिला श्रद्धालुओं से मारपीट के मामले में हलिया पुलिस ने मंगलवार को चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। दुकानदार से मिट्टी का चूल्हा खरीदने के लिए विवाद हुआ था। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह भैसौंड गांव निवासी हीरालाल की 50 वर्षीय पत्नी राजकुमारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार को गड़बड़ा शीतला धाम में दर्शन-पूजन करने गई थी। मेले में मिट्टी का चूल्हा खरीदने को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। विवाद के दौरान गड़बड़ा राजा गांव निवासी इंद्रावती, प्रमीला, भोला, आंचल चारों गाली-गलौज देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दिए, जिससे वह चोटिल हो गईं। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध केस द...