लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, संवाददाता। सआदतगंज इलाके में घर बैठकर रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक महिला शिक्षिका से 90 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने चार आरोपितों के खिलाफ शनिवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।सआदतगंज अरबगली निवासी इकरा फातिमा निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। 28 फरवरी को शाम चार बजे उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। एप्लाई करने पर उनका संपर्क टेलीग्राम के जरिए मयूरी और पायल गुप्ता से हुआ। पायल ने सर्वे का भुगतान करने के लिए पीड़िता से बैंक डिटेल ली। ऑनलाइन सर्वे कंप्लीट करने पर पीड़िता को शुरूआत में रुपयों का भुगतान किया गया। फिर पीड़िता को वीआईपी ग्रुप से जोड़ा गया और कंपनी के एमडी विजय भास्कर व कर्मी ललिता से संपर्क कराया गया। विजय ने निवेश कर मोटा लाभ कमाने का झांसा दिया। पीड़िता ने कई बार में ...