मुजफ्फर नगर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ (महिला प्रकोष्ठ) की जिला अध्यक्ष वंदना बालियान के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने एडीएम गजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। महिला शिक्षिकाओं ने जनगणना ड्यूटी में मानवीय आधार पर राहत की मांग की है। संघ का कहना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के दौरान महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्राथमिकता होनी चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई है कि गर्भवती, दिव्यांग और अस्वस्थ शिक्षिकाओं को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। साथ ही, सेवानिवृत्ति के निकट शिक्षिकाओं को भी इस कार्य से छूट मिले। शिक्षकों की ड्यूटी उनके नजदीकी कार्यस्थल पर ही लगाने का आग्रह किया गया है ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो और वे तनावमुक्त होकर जनगणना कार्य कुशलतापूर्वक संपन्न कर सकें। यह भी पढ़ें- अवकाश में चल रही शिक्षिका की लगाई गई...